देवघर, जनवरी 24 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड के घोरमारा क्षेत्र में सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न टोले और मोहल्लों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बना रहा और भक्तों की भीड़ दिनभर पंडालों में उमड़ती रही। घोरमारा के ऊपर टोला और नीचे टोला में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं में इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और आधुनिक सजावट ने विशेष आकर्षण पैदा किया। अभ्यास पाठशाला परिसर में स्थापित प्रतिमा को मुंबई के तर्ज पर एलईडी लाइट से भव्य रूप से सजाया गया था, जो देर रात तक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा पंडाल क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा बैंक मोड़ बांक, काली मंदिर बांक, बढ़ई टोला, रघ...