भागलपुर, अप्रैल 22 -- शाहकुंड। प्रखंड के घोरपीठिया शहजादपुर बहियार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो किसानों की गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि घोरपीठिया के श्याम प्रवेश चौधरी और मनोज चौधरी की सवा बीघा में लगी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। इस आग से बहियार में पराली में आग फैल गई और विकराल रूप धारण कर ली। स्थिति शहजादपुर गांव में आग फैलने का भय सताने लगा। सूचना पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से 200 बीघा गेहूं स्वाहा, 50 किसानों के अरमान राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...