गिरडीह, फरवरी 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने शुक्रवार को देवरी के घोरंजी बाजार में विधिवत फीता काट कर हाईमास्ट लाइट का उदघाटन किया। उच्च क्षमता की लाइट लग जाने से घोरंजी बाजार चौक के पास रहने एवं आवागमन करने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। इस सम्बंध में विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि विधायक मद की राशि से देवरी के घोरंजी बाजार चौक, मंडरो चौक तथा चतरो स्थित लकरगडढा महादेव मंदिर परिसर समेत जमुआ प्रखंड के भी कई चौक चौराहों में हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। उन्होंने घोरंजी स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित हो रहे देवी भागवत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुईं। जहां मंदिर एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर प्रसादी ग्रहण किया। मौके पर अजय कुमार सिंह, उपेंद्र साव, छोटू साव, मुरारी सिंह, अविनाश राय, अनिरुद्ध सिंह, कैलास मंडल, मदन सिंह, सिंटू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.