गिरडीह, मार्च 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के दुधमनिया-केन्दुआ जंगल के पास स्थित घोरंजी पहाड़ में आग लगने से बड़ी संख्या में पेड़-पौधे बर्बाद हो गए हैं। इससे जंगल में पहाड़ी क्षेत्र में अवस्थित सैकड़ों पेड़ पौधे व जंगली जीव पर खतरा उतपन्न हो गया है। इस संबंध में बताया कि आसपास के ग्रामीणों द्वारा संभवत: महुआ चुन्नी को लेकर जंगल इलाके में झड़े हुए पत्ता को जलाने के उद्देश्य से बुधवार को ही फतेहपुर व दुधकिया व अमझर मौजा की ओर से आग लगा देने की बात कही जा रही है। आग लगाने के बाद तेज हवा के झोंके से आज ने धीरे-धीरे पूरे पहाड़ को अपने जद में ले लिया है। इस संबंध में देवरी के प्रभारी वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि पहाड़ में आगलगी की सूचना मिलने के साथ ही उसे बुझाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। उपलब्ध संसाधन के द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.