नई दिल्ली, मई 13 -- बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज को देश में ही नहीं दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इन फिल्मों और सीरीज को पर्दे पर खूबसूरती से बयां करने के लिए एक्टर्स को काफी कुछ करना पड़ता है। कई बार एक्टर्स दर्द में होने के बावजूद शूटिंग करते हैं। अब एक्टर राहुल देव ने बताया कैसे 'द एम्पायर' के क्लाइमेक्स की शूटिंग उन्होंने टूटी पसलियों के साथ की थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि उन्हें ठीक होने में कम से कम 40 दिन लगेंगे, लेकिन वो 10वें दिन शूट पर वापस आ गए थे।घोड़े से गिर गए थे राहुल देव साल 2021 में 'द एम्पायर' रिलीज हुई थी। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी की ट्रेनिंग में राहुल देव घोड़े से गिर गए थे और उनकी दो पसलियां टूट गई थीं। उन्होंने समझाया कि पसलियां टूटना कितना गंभीर हो सकता है। राहुल देव ने कहा कि जब किसी ...