मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- कछवा। नगर पंचायत कछवा स्थित क्रिश्चियन अस्पताल के पास हुसैनिया उर्स कमेटी के नेतृत्व में हजरत बाबा रज्जब अली उर्फ घोड़े शहीद रहमतुल्लाह का सालाना उर्स आयोजित किया गया। इस दौरान मजार पर जियारत के लिए बड़ी संख्या में जायरीन जुटे रहे। वहीं सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया गया। मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश उर्फ लाखन सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निजाम राईन व संचालन समाजसेवी जावेद आलम व सभासद अरशद जमाल ने किया। बरेली के मशहूर कव्वाल अरशद कामिल एवं फैजान अजमेरी ने सूफियाना कलाम पेश कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर इंतजामीय उर्स कमेटी की तरफ से अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.