संवाददाता, अक्टूबर 4 -- कुत्ते और बंदरों के काटने की घटना के बाद पहली बार घोड़े के काटने का मामला सामने आया है। यूपी में कानपुर के सनिगवां में पागल घोड़े ने महिला समेत तीन को काटा था। 18 दिन बाद बीते शुक्रवार को घायल 55 वर्षीय रहमत अली की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका उपचार हैलट में चल रहा था। डॉक्टर रुपये न होने के चलते इलाज न कर पाने की बात कर रहे थे। रहमत को घर लाया गया। उसके बाद मौत हो गई। सनिगवां डबल स्टोरी निवासी रहमत अली मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी इसलामुन और चार बेटे रिजवान, रियाज, इमरान और इफान हैं। बताया कि बीती 14 सितंबर को पागल घोड़े ने उन्हें पेट में काटा था। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर हैलट में भर्ती कराया गया। साले असलम ने बताया कि हैलट में ऑपरेशन के बाद उ...