श्योपुर, फरवरी 17 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर में महाशिवरात्रि पर हर्ष फायरिंग के मामले को लेकर श्योपुर विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ौदा ने इस एफआईआर को झूठा और षड्यंत्रपूर्वक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ौदा के अध्यक्ष मुरारीलाल प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ौदा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।इसमें दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उसे निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खेमजी महाराज स्थल पर शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिव बारात निकाली गई थी।इसी दौरान घोड़े पर सवार विधायक को किसी श्रद्धालु ने खिलौने जैसी एयरगन चिड़ी मार बंदूक थमा दी थी, जिसे उन्होंने चलाया।कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.