सहरसा, मार्च 29 -- सहरसा, नगर संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर पंचवटी चौक रामनवमी मेला समिति द्वारा शनिवार को पटेल मैदान में घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। प्रतियोगिता में घोड़ों की रफ्तार और घुड़सवारों की कुशलता देखने लायक थी। पंचवटी चौक स्थित रामनवमी मेला पूजा समिति के द्वारा बीते करीब पांच दशकों से घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए घुड़सवार अपने अपने घोड़े साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता दो धीमी गति और तेज गति में आयोजित की गई। धीमी चाल में नरसिनवार के धीरेंद्र यादव प्रथम, सहरसा के राधे यादव द्वितीय और बाबलू यादव तृतीय रहे। जिरवा मधेली के अजय कुमार को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। तेज गति प्रतियोगिता में सहुरिया के र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.