मोतिहारी, मार्च 6 -- घोड़ासहन। झरोखर थाना क्षेत्र के कवैया ग्राम में बुधवार को बाइक से गिर कर घायल हुए युवक की चिकित्सा के दौरान मौत हो गयी। युवक की पहचान खरसलवा ग्राम के भागीरथ सिंह के 23 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि बाइक की दुर्घटना के बाद लवकुश कुमार को घोड़ासहन झरोखर रोड स्थित विमला हेल्थ केयर सेंटर नामक निजी क्लिनिक में लाया गया था जहां डा. बसंत कुमार कुशवाहा के द्वारा युवक की चिकित्सा शुरू की गयी। परिजनों का आरोप लगाया कि तकरीबन चार घंटे तक घायल युवक वहां तड़पता रहा लेकिन डाक्टर क्लिनिक को कम्पाउंडर के भरोसे छोड़ कही गायब हो गये। युवक की मौत हो जाने के बाद परिजन उग्र हो गये और काफी देर तक क्लिनिक पर हंगामा मचाते रहे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज ...