घोड़ासहन में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, जांच शुरू
मोतिहारी, मई 27 -- घोड़ासहन,निप्र। थाना क्षेत्र के गुरमिया ग्राम में 16 वर्षीया छात्रा का शव फंदे से लटका बरामद किया गया है। मृतका की पहचान दीपक कुमार की पुत्री अंतिमा कुमारी के रूप में की गयी है। पुलिस के द्वारा शव को बरामद कर बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के अनुसार मामला आत्महत्या का लगता है लेकिन इसके कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मृतका ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। उसके भाई ने खिड़की से शव को फंदे से लटका देख शोर मचाया। मृतका दसवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैऔर पुलिस अब तक उनका बयान नहीं ले पायी है। घटना स्थल की जांच फॉरेंसिक टीम के द्वारा भी की गयी है। फिलहाल अग्रतर कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.