मोतिहारी, अप्रैल 20 -- घोड़ासहन। झरोखर थाना क्षेत्र के अमवा ग्राम में रामशरण राय के झोंपड़ी में रविवार की रात घुस कर बदमाशों के द्वारा चाकू का भय दिखा कर गहने व रूपये छीन लेने का मामला सामने आया है। रामशरण राय की पत्नी किस्मतिया देवी की मानें तो वह अपनी बहू व पोते के साथ अपनी झोंपड़ी में सोयी थी। उसका पति बाहर मचान पर सोया हुआ था और बेटा बाहर गया हुआ था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तीन बदमाश उनकी झोंपड़ी का टाट काट कर घर में घुस आये और उसके बेटे लालू को खोजने लगे। बाद में दो वर्षीय पोते की गरदन पर चाकू रख कर चाबी मांगी और गहने छीन लिये। यह भी पढ़ें- देहुंनी स्कूल में हुए चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं किस्मतिया देवी के अनुसार,सास बहू के गहनों के अतिरिक्त हल्दी व दूध बेच कर और घर बनाने के लिए कर्ज लेकर रखे करीब 4.14 लाख रूपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.