सीतामढ़ी, मार्च 6 -- घोड़ासहन। यूपीएससी परीक्षा में दूसरी बार सफलता अर्जित कर संजीव कुमार ने घोड़ासहन को गौरवान्वित किया है। पीठवा ग्राम निवासी जोखू महतो के सुपौत्र व सुनील कुमार कुशवाहा के होनहार पुत्र को इस बार एआईआर 290 रैंक प्राप्त हुआ है । पिछले वर्ष की परीक्षा में उनका रैंक 583 था ,इसके कारण उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम व इनडायरेक्ट टैक्स)के लिए किया गया था । नई दिल्ली के एनसीएएफ से फाउंडेशन कोर्स करने के बाद फिलहाल वे आंध्र प्रदेश के पालादामुन्द्रम में आईआरएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। पिता घोड़ासहन में पारचुन की दुकान चलाते हैं, जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। संजीव की प्रारम्भिक शिक्षा घोड़ासहन के ज्ञान ज्योति विद्यालय से हुई। दिल्ली के सेन्ट्रल स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली विवि के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.