जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवादाता। घोड़ाबांधा स्थित साईंनाथ देवस्थानम में रविवार, 8 फरवरी को भव्य आध्यात्मिक समागम होगा। साई परिवार विश्व सेवा संस्थान की ओर से आयोजित अखिल भारतीय गीता श्लोक प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संचार किया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 35 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसका सीधा प्रसारण कैलिफोर्निया टेलीविजन ग्लोबल के माध्यम से दुनिया के 15 देशों में किया जाएगा, जिससे जमशेदपुर की प्रतिभा और गीता का संदेश वैश्विक पटल पर पहुंचेगा। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर में होगी। प्रत्येक प्रतिभागी को श्लोक पाठ और उसकी व्याख्या के लिए समय निर्धारित है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में आकृति कुमारी, बंश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.