जमशेदपुर, जून 24 -- गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा चाटापातर चौक के पास सोमवार दोपहर हाइवा की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाइवा में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश की गई तथा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पथराव हुआ, जिसमें क्यूआरटी जवान सुग्रीव यादव समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घोड़ाबांधा निवासी सुखदेव गोराई (43) और काली दास राजवाड़ (62) बाइक से घोड़ाबांधा से एनएच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर से एन...