नैनीताल, जुलाई 14 -- भवाली। घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर शाम तक भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना को पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर तक लगी रहीं। मंदिर पुजारियों ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई और श्रद्धालुओं को भगवान गोल्ज्यू के दर्शन कराए। मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि इन दिनों लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोल्ज्यू महाराज के दर्शन को पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अमावस्या पर भोलेनाथ के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...