नैनीताल, जनवरी 4 -- भवाली। घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रविवार को समापन पर विधि-विधान से हवन पूजन संपन्न हुआ। जिसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना पुजारी कुंवर नंदन जोशी व पंडित गौरव जोशी ने संपन्न कराई। हवन पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.