नैनीताल, मार्च 11 -- भवाली। प्रसिद्ध आस्था स्थल घोड़ाखाल स्थित गोलू देवता मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। बुधवार को मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड रामायण पाठ प्रारंभ कराया गया। मंदिर के पुजारी कैलाश जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाठ की शुरुआत कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहे और भगवान से सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुजारी कैलाश जोशी, मुकुल शास्त्री, महेश पाठक, चेतन पाठक, पवन जोशी, पंकज पोखरिया, सानू जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.