गिरडीह, मार्च 17 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी को सोमवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नया पुलिस वाहन उपलब्ध कराया गया। इस वाहन के मिलने से क्षेत्र में पुलिस गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी, साथ ही अपराध नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता भी बढ़ेगी। बताया जाता है कि घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र काफी विस्तृत है, जहां कई गांव और मुख्य सड़क मार्ग आते हैं। ऐसे में एक अतिरिक्त आधुनिक वाहन मिलने से पुलिस को गश्ती, निगरानी और विभिन्न इलाकों में त्वरित पहुंच बनाने में काफी सहूलियत होगी। इस संबंध में ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि नए वाहन के मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता में काफी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी घटना, दुर्घटना या आपराधिक सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.