गिरडीह, मई 1 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी कांड संख्या- 23/26, 26 जनवरी 2026 से जुड़े मारपीट मामले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं-191(2), 191(3), 190, 127(1), 127(2), 115(2), 117(2), 109 एवं 303(2) के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय, गिरिडीह द्वारा इश्तेहार अधिपत्र जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों में विशाल कुमार यादव (पिता- राधे यादव), जितेन्द्र यादव (पिता- भीखन यादव), बबलू यादव (पिता- विजय यादव) सभी निवासी- खेतों, थाना धनवार, ओपी घोड़थम्भा, जिला गिरिडीह शामिल हैं। न्यायालय के आदेश के आलोक में 30 अप्रैल 2026 को पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए इश्तेहार की प्रतियां आरोपियों के घर चिपकाया...