नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- IDFC First Bank share price: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को निवेशकों की नजर उन बैंकों के शेयर पर होगी जिनके तिमाही नतीजे वीकेंड में जारी किए गए हैं। इनमें से एक बैंक आईडीएफसी फर्स्ट भी है। मार्च तिमाही के दौरान बैंक में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ था। हालांकि, इसके बावजूद बैंक का मुनाफा बढ़ा है। अब इस बैंक के शेयर की कीमत 70 रुपये से कम है तो ब्रोकरेज की ओर से टारगेट प्राइस 87 रुपये दिया गया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।कैसे रहे तिमाही नतीजे बैंक ने बताया कि मार्च 2026 में समाप्त चौथी तिमाही के लिए उसके नेट प्रॉफिट में मामूली 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि का मुनाफा बढ़कर 319 करोड़ रुपये हो गया है। इस निजी क्षेत्र के बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 304 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस तिमाही के दौरान ...