रांची, अप्रैल 23 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में करीब 23 करोड़ के घोटाले के आरोपी तत्कालीन उच्चवर्गीय लिपिक संतोष कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है। इस मामले में पूछताछ के लिए संतोष कुमार को विभाग ने कई तिथियों को उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया (इस साल 22 जनवरी, 6 फरवरी, 20 फरवरी, 6 मार्च और 25 मार्च) था, लेकिन वे किसी भी तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। विभाग ने अब अंतिम सूचना जारी करते हुए संतोष कुमार को निर्देश दिया है कि वे 28 अप्रैल को नेपाल हाउस सचिवालय, डोरंडा, रांची में उपस्थित होकर अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एकपक्षीय सुनवाई करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घोटाले को लेकर विभाग ने ...