रांची, जनवरी 3 -- रांची। झारखंड में बिजली और पर्यटन विभाग से जुड़े 116 करोड़ रुपए से अधिक के बहुचर्चित घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता कोलकाता निवासी कुशल बनर्जी उर्फ अमित बनर्जी उर्फ अमित मुखर्जी(46) पर जल्द ही आरोप तय किया जाएगा। मामले में शनिवार को सीआईडी की विशेष अदालत ने आरोपी कुशल बनर्जी को पुलिस पेपर सौंप दिया। साथ ही अदालत ने आरोपी को निर्देश दिया कि अगली तारीख में आरोप तय किया जाएगा। उस दिन सशरीर कोर्ट में उपस्थित रहना है। सुनवाई की अगली तारीख 17 जनवरी निर्धारित की गई है। सीआईडी कांड संख्या 41/2024 में सीआईडी ने जांच पूरी करते हुए 28 नवंबर को कुशल बनर्जी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.