घोटाले की फाइलें लेकर गायब हुआ मालवीय, चिट्ठियां भी रहीं बेअसर
गौरीगंज, जून 25 -- महत्वपूर्ण अभिलेख लेकर फरार होने का आरोप अमेठी। संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा अनुभाग में सामने आए करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले की जांच के बीच एक और महत्वपूर्ण तथ्य चर्चा में है। मामले से जुड़े कई अहम अभिलेख अब भी लेखा लिपिक मनोज मालवीय के कब्जे में बताए जा रहे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि घोटाले की जांच में जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है, उनमें से कई अभिलेख अब तक विभाग को नहीं मिल सके हैं।
गायब अभिलेखों का मामला तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी किशन गुप्ता ने 13 जनवरी 2025 को गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि लेखा लिपिक मनोज मालवीय विभाग के महत्वपूर्ण अभिलेख लेकर गायब हो गया है। शिकायत में कहा गया था कि मालवीय के पास विभाग के कई वित्तीय और प्रशासनिक दस्तावेज थे। जिन्हें वह कार्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.