सीतापुर, जून 17 -- हरगांव, संवाददाता। विकास खंड हरगांव की ग्राम पंचायत कटका में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के कथित घोटाले की शिकायत की जांच महज आदेश तक ही सीमित है। एक माह बाद भी जांच अधिकारी जांच करने नही पहुंचे। जांच पूरी न होने से नाराज शिकायतकर्ता ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। क्षेत्र के ग्राम कटका निवासी श्रीकांत ने 11 मई को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) हरगांव को शपथ पत्र के साथ सात बिंदुओं की शिकायत सौंपकर ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जबकि मौके पर संबंधित कार्य दिखाई नहीं देते। शिकायत के अनुसार प्राथमिक विद्यालय हथूरी में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण में लगभग 14 लाख रुप...