बलरामपुर, फरवरी 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों की जांच करने के लिए एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। दो दिनों में एसआईटी की टीम में शामिल सदस्यों ने सीएमओ कार्यालय, जिले के सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व मेडिकल कॉलेज के अधीन हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय में अभिलेखों को खंगाला। इस दौरान घोटाले से जुड़े कई अभिलेख नहीं मिल पाए। जिस पर एसआईटी के लोगों ने नाराजगी जताई। यही नहीं संयुक्त जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के आवासों में घोटाले की अवधि में कराये गए मेटेंनेंस कार्यों का टीम ने ब्यौरा जुटाया। साथ ही आवासीय परिसर में रह रहे चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। जिले में एसआईटी की धमक से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2016 से 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.