भागलपुर, अप्रैल 1 -- लूट व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत घोघा थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर कोदवार गांव के समीप 31 जनवरी को कट्टा दिखाकर राहुल कुमार से मोबाइल व अन्य सामान लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित डीआईयू व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एकचारी थाना क्षेत्र के छोटी मोहनपुर निवासी भादो उर्फ सुनील मंडल को पटना रेलवे स्टेशन स्थित महावीर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि इस कांड में पहले ही सात बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है तथा इसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.