घोघराहा में घर से डीजे सेट सहित जेवरात की चोरी
समस्तीपुर, मई 28 -- चकमेहसी, एसं। चकमेहसी थाना क्षेत्र के घोघराहा हनुमान मंदिर के समीप एक घर से अज्ञात चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित संतोष सहनी और सचिन कुमार ने बताया कि बीती रात वे लोग घर में ही सो रहे थे। लेकिन चोरों ने उनके दुकान के दरवाजे को खोलकर डीजे सेट और घर के दरवाजे को खोलकर बक्शा तोड़कर जेवरात, जमीन के कागजात और कपड़ा की चोरी कर ली। सुबह एक खेत में घर से चोरी की गई एक बक्शा ग्रामीणों ने बरामद किया है। पीड़ित के सूचना पर चकमेहसी पुलिस ने छानबीन की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.