दरभंगा, अप्रैल 27 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। घोघराहा गांव के राम सिकिल राम की पत्नी पूनम देवी ने स्थानीय थाने में मारपीट से संबंधित एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि उसके पति अपने चचेरे भाई अमरेश राम को ताड़ी सेवन करते देख उसके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उसे मना किया। इसी क्रम में उसके पड़ोस के चंदे राम के पुत्र फेकन राम, विंदे राम, विंदे राम की पत्नी सिकिलिया देवी, उसके पुत्र महेश आदि लाठी-डंडे से लैश होकर उसके घर में घुसकर मारपीट किया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी लोग उसके घर में रखे बक्से से स्वर्णाभूषण व चांदी की पायल सहित 25 हजार रुपए कैश निकालकर ले गए। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल इस मामले को लेकर पंचायत भी बैठी, मगर एक पक्ष ने बात नहीं मानी। इसके बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.