मधुबनी, जून 14 -- घोघरडीहा। थाना क्षेत्र के पिरोजगढ़ पंचायत के बिक्रमरहि गांव में स्थानीय पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में लगभग 21 सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस दौरान उक्त कार्य मे लगे तीन बाइक भी जब्त की गई। वहीं मौके से कारोबारी फरार हो गया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में एस आई मनी पाल, एस आई सन्तोष कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की।टीम ने चिन्हित स्थान पर छापा मारा और कार्टून एवं ड्रम में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की लगभग 21 सौ लीटर अंग्रेजी शराब एवं उक्त कार्य मे शामिल तीन बाइक भी जब्त किया गया। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 21 सौ लीटर है। जिस घर से शराब बरामद हुई है एवं शराब कारोबारी में संलिप्त व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिय...