मधुबनी, मार्च 30 -- घोघरडीहा। जैसे ही गर्मी का पारा चढ़ता है, वैसे ही घोघरडीहा प्रखंड के 17 पंचायत एवं एक नगरपंचायत में अगलगी की घटना की आशंका बनी रहती है। जिससे यहां के लोग भयभीत रहते हैं। यह भय किसी अपवाह का नहीं, बल्कि हर साल दोहराई जाने वाली अगलगी की घटना का है। सबसे बड़ी हैरानी और चिंता की बात यह है कि 17 पंचायतों एवं एक नगरपंचायत वाले इस बड़े क्षेत्र में आज तक एक भी स्थायी अग्निशमन केंद्र स्थापित नहीं हो सका है, और न ही यहां स्थायी अग्निशमन गाड़ी रहती है। जबकि मार्च से जून तक का समय यहां के लोगों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं होता है। तेज पछुआ हवाएं, सूखे फूस के घर और बिजली की लापरवाही इन सबके बीच एक चिंगारी ही काफी होती है पूरे गांव को राख में बदल देने के लिए। लेकिन जब आग लगती है, तब सबसे बड़ी समस्या आग नहीं, बल्कि उसे बुझाने की व्यवस्...