मधेपुरा, जनवरी 16 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र। सदर एसडीएम संतोष कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को घैलाढ़ में मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे लाइफ केयर सेंटर क्लिनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई एक महिला के पति नीतीश कुमार के आवेदन के आधार पर की गई। नीतीश ने डीएम और सिविल सर्जन से शिकायत की थी कि नर्सिंग होम में फर्जी डॉक्टर का बोर्ड लगा कर गैर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है। कार्रवाई के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। क्लिनिक संचालक से संबंधित सभी कागजात जब्त कर लिए गए हैं। कागजातों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.