मधेपुरा, दिसम्बर 31 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के भतरंधा परमानपुर पंचायत अंतर्गत परमानपुर गांव वार्ड 15 निवासी दीपक प्रकाश रंजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। पटना में आयोजित तीन दिवसीय साउथ एशियन वॉल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की ओर से खेलते हुए दीपक ने पुरुष वर्ग में भारत को खिताबी जीत दिलायी। चार देशों भारत, श्रीलंका, नेपाल और भूटान के बीच आयोजित इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक मुकाबले में दीपक प्रकाश रंजन के बेहतरीन खेल की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.