लखनऊ, जून 7 -- ठाकुरगंज में घैला पुल के नीचे नदी के किनारे रविवार सुबह अधेड़ का शव पानी में उतराता मिला। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को गोताखोरों से पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुबग्गा के हयात नगर निवासी चंद्र प्रकाश (55) निर्माण कार्य (कन्स्ट्रक्शन) का ठेका लेते थे। परिवार में पत्नी मधु और एक बेटा, दो बेटी है। मृतक की बेटी विधि कश्यप ने बताया कि शनिवार सुबह पिता घर से करीब 11 बजे काम के लिए निकले थे। देर रात घर नहीं लौटे। पिता पहले भी दो-तीन काम के सिलसिले से घर नहीं आते थे। रविवार सुबह ठाकुरगंज पुलिस घर आई। तो उन्होंने पिता के पानी में डूबने की जानकारी दी। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मचा गया। परिजन घैलापुल पहुंचे। वहां चंद्र प्रकाश के रूप में परिजनों ने पहचान की। पुल...