बागपत, मार्च 12 -- खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला में किसान मोहन सिंह परिवार के साथ रहता है। पाठशाला रोड पर पेट्रोल पंप के पास उसका घेर है। मोहन सिंह ने बताया कि 10 मार्च की शाम उसने अपनी दो भैंस और उनका एक बच्चा घेर में बांध रखा था। दरवाजे का ताला लगा हुआ था। 11 मार्च की सुबह वह भैंसों का दूध निकालने घेर में गया, तो दोनों भैंस और उनका बच्चा वहां नहीं मिले। उन्हें चोरी कर लिया गया। दोनों भैसों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि किसान की तहरीर पर भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.