घेर से बाइक ले जाने में रिपोर्ट दर्ज
संभल, जून 3 -- थाना क्षेत्र के गांव हरफरी निवासी सुरेश पुत्र राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर पर काफी दिनों से सोनू नाम का एक व्यक्ति चुनाई करने के लिए आया था और गांव में चुनाई करता था। बुधवार को दोपहर को प्रार्थी घेर से घर आ गया। उक्त व्यक्ति घेर पर खड़ी उसकी बाइक ले गया और वापस नहीं आया। प्रार्थी ने आसपास उसकी खोजबीन की लेकिन उसका और बाइक का पता नहीं लग सका। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोनू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.