घेर से दो भैंस चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा
बदायूं, जून 13 -- बिसौली। दो भैंस चोरी होने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पशुपालक ने वाहन से भैंस ले जाए जाने की आशंका जताई है। काफी तलाश के बाद भी भैंसों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी रामकेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामकेश ने पुलिस को बताया कि वह रात में खेत पर मक्का की रखवाली करने गए थे। उनके पशु गांव के बाहर रास्ते किनारे बने घेर में बंधे हुए थे। सुबह करीब चार बजे घर लौटने पर उन्होंने पशुओं को देखा तो उनकी दो भैंस गायब थीं। रामकेश ने आसपास काफी तलाश की, मगर भैंसों का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने आशंका जताई कि चोर रात में भैंसों को किसी वाहन में लादकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.