शामली, मार्च 24 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव मादलपुर में अज्ञात चोरों ने एक घेर को निशाना बनाते हुए धान काटने की मशीन का मोटर चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मादलपुर निवासी सुभम कुमार (अधिवक्ता) पुत्र विरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ 18 मार्च को सहारनपुर स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर में बेटे का मुंडन कराने गए थे। 19 व 20 मार्च को परिवार वहीं रुका रहा और 20 मार्च की शाम को घेर लौट आया। बताया गया कि 21 मार्च को जब उनके पिता घेर पहुंचे तो देखा कि घेर के एक छोटे कमरे का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि कमरे में रखा धान काटने की मशीन का कंपटन कंपनी का हल्के पीले रंग का मोटर गायब है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोर दीवार कूदकर कमरे का ताला तोड़कर मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की...