बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर में गुरुवार तड़के दबंगों द्वारा घेर में घुसकर रंजिशन एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तिलबेगमपुर निवासी पीड़ित हमीद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत दो अप्रैल को सुबह करीब 4:30 बजे गांव के ही सुएब खान, इश्तियाक, इरशाद, जिशान व अन्य अज्ञात लोग उसके घेर में पीछे के रास्ते से घुस आए। आरोप है कि हमलावरो ने लाठी-डंडे से पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की।जब वह जान बचाकर भागने का प्रयास करने लगा, तभी आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मार दिया। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान आरोपी यह जानते थे कि घर के सामने लगे कैमरे में उनकी हरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.