घेरा रिछोला वेटलैंड के लिए 40 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा
पीलीभीत, अगस्त 24 -- पीलीभीत। पीटीआर ही नहीं वन एंव वन्यजीव प्रभाग भी सैलानियों की आवभगत करने की तैयारी में है। घेरा रिछोला वेटलेंड को आदर्श वेटलेंड की श्रेणी में लेकर इसे और अधिक विकसित करने का प्लान किया गया है। इसके लिए 40 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। ताकि यहां आदर्श वेटलेंड बने और बर्ड वॉचिंग के लिए नया केंद्र विकसित किया जा सके। इको टूरिज्म की दिशा में पीलीभीत टाइगर रिजर्व तो काम कर ही रहा है साथ ही अब वन एंव वन्यजीव प्रभाग ने भी तैयारी की है। पीलीभीत रेंज के अंतर्गत करीब बीस हेक्टेयर में फैले घेरा रिछोला में पर्यटन, बर्ड बाचिंग आदि की तमाम संभावनाएं हैं। इन्हीं संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए अफसरों ने कागजी कार्ययोजनाओं को जमीन पर लाने के लिए कार्ययोजना बना ली है। जिले में पीटी और वन एंव वन्य जीव प्रभाग के कार्य क्षेत्र में 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.