घेराबंदी हुई तो तस्कर ने पुलिस पर जर्मन शेफर्ड छोड़ा; साधु वेष वाले स्मग्लर को पीछा कर दबोचा
संवाददाता, सितम्बर 7 -- बरेली के शाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साधु वेशधारी बाबा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बाबा ने पुलिसकर्मियों पर अपना जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया और मौके से भागने लगा। हालांकि पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे कुछ ही देर में पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 102.15 ग्राम स्मैक, 82,500 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक कार, बुलेट और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है।पुलिसवालों पर जर्मन शेफर्ड छोड़ा शाही थाना पुलिस शनिवार सुबह मिर्जापुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे संदिग्ध हालत में बुलेट पर तीन युवक और कार में जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ साधु वेशधारी व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.