कोडरमा, नवम्बर 25 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । धनबाद से रेल विभाग के टीआई राणा चक्रवर्ती मंगलवार को हीरोडीह स्टेशन पहुंचे और रेलवे घेराबंदी का विरोध कर रहे दुकानदारों व ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीण लंबे समय से घेराबंदी के दौरान उनके दुकानों और घरों के सामने की जमीन पूरी तरह घेरने का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने मांग रखी कि कम से कम 20 फीट जमीन घेराबंदी के बाहर छोड़ी जाए, ताकि दुकान परिसर व आवागमन में बाधा न हो। टीआई राणा चक्रवर्ती ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि घेराबंदी के दौरान छह फीट जमीन मुक्त रखी जाएगी, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। विवादित हिस्से पर मौके पर ही जमीन की मापी भी कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.