गोड्डा, मार्च 25 -- बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के महेशटिकरी गांव स्थित मध्य विद्यालय महेशटिकरी में घेराबंदी नहीं रहने के कारण विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसका फायदा उठाते हुए दो दिन पहले देर रात असामाजिक तत्वों ने विद्यालय परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने विद्यालय में लगे पंखे, पानी के नल समेत अन्य सामानों को तोड़ दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह विद्यालय के शिक्षक और ग्रामीण परिसर पहुंचे। टूटे हुए सामान और बिखरी हुई चीजों को देखकर सभी हैरान रह गए। ग्रामीणों का कहना है की विद्यालय में चारदीवारी नहीं रहने के कारण अक्सर रात के समय असामाजिक तत्व परिसर में घुस आते हैं। इससे विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बच्चों की सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.