गोड्डा, मार्च 16 -- बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के रेशम्बा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेशमबा में स्कूल प्रांगण की घेराबंदी नहीं रहने के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। घेराबंदी के अभाव में विद्यालय परिसर पूरी तरह खुला रहने से माल मवेशी तथा लोगों का आना-जाना लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की चारदीवारी नहीं होने के कारण दिन के समय भी अनावश्यक लोगों का विद्यालय परिसर में प्रवेश हो जाता है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। कई बार छुट्टी के बाद भी कुछ लोग परिसर में बैठकर समय बिताते हैं, जिससे स्कूल की गरिमा पर असर पड़ता है। इसके अलावा मवेशियों के खुलेआम स्कूल परिसर में घुस आने से साफ-सफाई की समस्या भी गंभीर बनी रहती है। मवेशियों के कारण परिसर में गंदगी फैल जाती है,...