घेराबंदी कर वन कर्मियों ने अवैध सागौन की लकड़ियों से लदी पिकअप पकड़ी
महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी रेंज अंतर्गत जगपुर सेक्शन के बेलवा चाफी से अवैध कटान की सूचना पर सक्रिय वन कर्मियों की टीम को बड़ी सफलता हाल लगी है। गुरुवार की सुबह विभाग को सूचना मिली कि बेलवा चाफी से एक पिकअप वाहन पर अवैध रूप से जंगली लकड़ी कटान कर लोड किया जा रहा है। इस सूचना पर विभागीय टीम ने घेराबंदी कर भागते समय वाहन को विश्वनाथपुर गांव के पास से पकड़ लिया, जिसमें पांच बोटा सागौन की लकड़ियां बरामद हुईं।
कार्रवाई की प्रक्रिया मुखबिर से सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी पकड़ी रेंज सुशांत मणि त्रिपाठी ने वनकर्मियों की टीम गठित की। क्षेत्रीय वनाधिकारी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.