सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- सोनबरसा। शराब तस्करों की गतिविधियों पर नजर रख रही सोनबरसा थाना पुलिस ने बुधवार शाम थाना गेट के सामने ही शराब की बड़ी खेप पकड़ ली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना गेट के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ब्रेजा कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से बीयर, विदेशी शराब और नेपाली देशी सोफी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवहर जिले के शिवहर थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजा कुमार नेपाल से शराब और बीयर लोड कर उसे सीतामढ़ी ले जा रहा था। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने थाना गेट के सामने घेराबंदी कर कार को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान कार से 39 लीटर विदेशी शराब व बीयर और 35.4 लीटर ...