अमरोहा, दिसम्बर 26 -- गजरौला। घेराबंदी कर दुकानदार को बेरहमी से पीट दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन दुकानदार को सीएचसी ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के अटारी मुरीदपुर गांव निवासी सुमित कुमार व अजीत के बीच किसी बात को लेकर रंजिश थी। सुमित खाद गुर्जर चौराहा पर जूते-चप्पल की दुकान चलाता है। वह गुरुवार की शाम दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहा था। आरोप है कि अटारी मुरीदपुर गांव वाले रास्ते पर टीटी फैक्ट्री के निकट अजीत अपने साथियों के साथ खड़ा था। घेराबंदी कर अजीत ने साथियों के साथ मिलकर सुमित को बेरहमी से पीट दिया। सुमित के शोर मचाने पर लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सुमित के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार न...