पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम वसंतापुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र भूपराम शर्मा ने न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 12 फरवरी की रात आठ बजे वह घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी गांव का अमित शर्मा वहां आया, और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई सचिन और रिश्तेदार राज शर्मा को बुला लिया। तीनों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने अपने ताऊ चंद्रसेन की घर की छत पर जाकर उसके ऊपर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिसमें वह उसका पुत्र आनंद, हैप्पी और पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.