औरैया, जनवरी 10 -- कायमगंज। क्षेत्र के रायपुर खास गांव निवासी और भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष पीयूष गौतम के साथ शनिवार को रामनगर के पास हमलावरों ने मारपीट कर दी। उन्होंने नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पीयूष गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह पुरौरी से ई-रिक्शा से वापस आ रहा था। उसके पास ई-रिक्शा खरीदने के लिए 20 हजार रुपये रखे थे। जैसे ही वह रामनगर के पास पहुंचा वहां दो नामजद समेत चार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीयूष को देखते ही जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोपियों ने शोर मचाते हुए कहा कि इसी ने पुतला फूंका था इसे मार दो। इसके बाद आरोपितों ने पीयूष को जमकर पीटा और उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने ध...