औरंगाबाद, मार्च 12 -- कुटुंबा प्रखंड के घेउरा स्थित मां दुर्गा नीलकंठ महादेव बजरंग बली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को मां बगला मुखी साधक महंत माई जी महाराज के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए ट्रस्ट गठन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से ट्रस्ट का नाम मां कामाख्या धर्मार्थ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। बताया गया कि ट्रस्ट का उद्देश्य मठ-मंदिरों की सेवा व सुरक्षा, गौ सेवा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग देना तथा गरीब कन्याओं के विवाह में सहायता करना होगा। बैठक में संचालनकर्ता के रूप में साधक कन्हैया पांडेय, संरक्षक आचार्य पंडित केदार पांडेय, सह-अध्यक्ष तीर्थनाथ पासवान तथा संयोजक अधिवक्ता संजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई। मौके पर मनीष पांडेय, गुप्तेश्वर पाठक, अरुण मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.